01 सितम्बर 2023 आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में: आदित्य L1 की लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू, क्रिकेट में भारत-पाक भिड़ेंगे (2024)

Latest News in Hindi: नमस्कार! आज है शुक्रवार 1 सितंबर और आप सुन रहे हैं प्राइम टाइम, डेली न्यूज़कास्ट। आइये सुनते हैं इस वक़्त की टॉप 10 खबरें।
पाकिस्तान में क्यों बगावत पर उतर आई जनता?
बिना कपड़ों के शाही दरबार में जाता था यह मुगल बादशाह
इस महिला के दिमाग में कैसे घुस गया जिंदा कीड़ा?

INDIA की मुंबई मीटिंग खत्म
विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस (INDIA) की तीसरी बैठक मुंबई में खत्म हुई। मीटिंग के दूसरे दिन गठबंधन ने 13 मेंबर की कोऑर्डिनेशन कमिटी का ऐलान किया है। बाद में कहा गया कि कमिटी में CPI(M) के मेंबर का नाम भी जोड़ा जाएगा। इसके बाद इस कमिटी में 14 मेंबर हो जाएंगे। इस कमिटी में 2 CM और एक डिप्टी CM शामिल हैं। विपक्षी गठबंधन की अगली मीटिंग (चौथी) दिल्ली में होगी।

मुंबई मीटिंग के दूसरे दिन तीन बड़े फैसले
विपक्ष की मीटिंग खत्म होने के बाद साढ़े तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें तीन संकल्पों की जानकारी दी गई। इनमें देशभर में गठबंधन की रैलियां करने और कोऑर्डिनेशन कमिटी बनाने के अलावा कैंपेन की थीम जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया रखना शामिल हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में लालू यादव ने कहा- हमने संकल्प लिया है कि मोदी जी को हराकर ही दम लेंगे।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोला
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि हमने इस बैठक में हमने कुछ बड़े स्टेप लिए हैं, जो भी पार्टी इस इंडिया में है वो बीजेपी को हराने के लिए यहां है। इस मंच पर जो दल हैं वो देश की 60 फीसदी जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि अब सीट बंटवारे पर चर्चा होगी। विपक्ष एक होगा तो बीजेपी का जीतना असंभव होगा। विकास में हम किसान गरीबों को साथ लेकर चलेंगे। इडिंया गठबंधन बीजेपी और उसके भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेगा।

01 सितम्बर 2023 आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में: आदित्य L1 की लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू, क्रिकेट में भारत-पाक भिड़ेंगे (1)
केजरीवाल ने भी बीजेपी पर निशाना साधा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग अपने आप को भगवान से भी बड़ा समझने लगे हैं और जब कोई खुद को भगवान से भी बड़ा समझता है तो उसका पतन निश्चित होता है। अब सबको लग रहा है कि इंडिया गठबंधन मोदी सरकार के पतन का कारण बनने वाला है। यहां जितने लोग आए हैं सब देश को बचाने के लिए आए हैं, कोई पद के लिए नहीं आया है।

'एक देश-एक चुनाव' पर बनी कमिटी

'एक देश-एक चुनाव' पर केंद्र सरकार ने कमिटी बना दी है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। आज इसका नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। केंद्र सरकार ने 18 सितंबर से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। संभव है कि एक देश एक चुनाव पर सरकार बिल भी ला सकती है।

आदित्य L1 की लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू
इसरो यानी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेश ने शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर सोलर मिशन आदित्य L1 की लॉन्चिंग का 23 घंटे 40 मिनट का काउंटडाउन शुरू कर दिया है। आदित्य L1 को 2 सितंबर सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर PSLV XL रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। मिशन की लॉन्चिंग से पहले इसरो चीफ एस सोमनाथ आंध्र प्रदेश के चेंगलम्मा परमेश्वरी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना की।

01 सितम्बर 2023 आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में: आदित्य L1 की लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू, क्रिकेट में भारत-पाक भिड़ेंगे (2)
अवैध शादी में जन्मी संतान वैध: SC
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी भी अवैध शादी से जन्मी संतान का उनके माता-पिता की अर्जित और पैतृक प्रॉपर्टी में अधिकार होगा। ऐसे मामलों में बेटियां भी प्रॉपर्टी में बराबर की हकदार होंगी। चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि अवैध शादी से जन्मे बच्चे वैध होते हैं। माता-पिता की संपत्ति पर उनका उतना ही अधिकार है, जितना की वैध शादी में दंपती के बच्चे का होता है।

जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को अयोग्य घोषित
कर्नाटक हाई कोर्ट (Karnataka High Court) ने चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने के लिए जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को अयोग्य घोषित कर दिया। हासन से हारने वाले बीजेपी उम्मीदवार अरकलागुडु मंजू ने 26 जून 2019 को हाई कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की थी कि प्रज्वल (Prajwal Revanna) की सांसद सदस्यता रद्द की जाए।

शिवलिंग के शेप वाले फाउंटेन लगवाने पर विवाद
दिल्ली में G-20 समिट से पहले सड़कों के किनारे शिवलिंग के शेप वाले फाउंटेन लगवाने पर लेफ्टिनेंट गवर्नर वी के सक्सेना के खिलाफ आम आदमी पार्टी केस दर्ज कराएगी। मडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- इस संदर्भ में AAP विधायक दुर्गेश पाठक दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमीश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) से आज मुलाकात करेंगे। AAP नेता संजय सिंह ने ट्विटर पर LG सक्सेना पर हिंदू धर्म के लोगों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है।

जीएसटी कलेक्शन में 11 प्रतिशत का इजाफा
देश के जीएसटी राजस्व में सालाना आधार पर मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है। अगस्त में भारत का जीएसटी कलेक्शन 1.60 लाख करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को वार्षिक वस्तु व सेवा कर कलेक्शन की जानकारी दी। सरकार ने पिछले साल अगस्त महीने में वस्तु और सेवा कर के रूप में 1.44 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे।

INDIA की तीसरी बैठक में पास हुआ प्रस्ताव
INDIA ब्लॉक ने बैठक के दूसरे दिन प्रस्ताव भी पारित किया है। इसमें कहा गया, 'हम, INDIA गठबंधन की पार्टियां, आगामी लोकसभा चुनाव जहां तक संभव हो मिलकर लड़ने का संकल्प लेते हैं। विभिन्न राज्यों में सीट-बंटवारे की व्यवस्था तुरंत शुरू की जाएगी और लेन-देन की सहयोगात्मक भावना के साथ जल्द से जल्द संपन्न की जाएगी। साथ ही कहा कि हम I.N.D.I.A के सदस्य सार्वजनिक महत्व के मुद्दों पर देश भर में पब्लिक रैली निकालने का संकल्प लेते हैं। I.N.D.I.A के सदस्य कई भाषाओं में जुड़ेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया थीम के साथ अपनी रणनीतियों और अभियानों को कोऑर्डिनेट करने का संकल्प लेते हैं।'

इंडिया गठबंधन की कॉर्डिनेशन कमिटी तय
विपक्षी गठबंधन INDIA की कॉर्डिनेशन कमिटी का गठन हो गया है। इस कमिटी में केसी वेणुगोपाल, शरद पवार, स्टालिन, संजय राउत, तेजस्वी यादव, अभिषेक बनर्जी, राघव चड्डा, जावेद खान, लल्लन सिंह, हेमेंत सोरेन, डी राजा, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती का नाम शामिल है।

आज लॉन्च नहीं होगा विपक्षी गठबंधन का लोगो
मुंबई में 'इंडिया' की बैठक के दूसरे दिन लोगो पर सहमति नहीं बन पाई। इसलिए इसे आज लॉन्च नहीं किया गया। लोगो के 6 डिजाइन शॉर्ट लिस्ट हुए थे, जिनमें से एक सभी को पसंद आया, लेकिन इसमें कुछ बदलाव होने बाकी हैं। इस लोगो को लॉन्च करने पर फैसला अगली मीटिंग में होगा।
INDIA Alliance के LOGO और संयोजक पर सस्पेंस कब तक?

आदित्य-एल1 के लॉन्च से पहले वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे वैज्ञानिक
इसरो का सूर्य मिशन आदित्य-एल1 लॉन्चिंग के लिए तैयार है। लॉन्चिंग की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, दो सितंबर को सुबह करीब 11.50 बजे आदित्य-एल1 को लॉन्च कर दिया जाएगा। भारत के पहले सौर मिशन की लॉन्चिंग से पहले इसरो के वैज्ञानिकों ने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इसरो के वैज्ञानिकों की एक टीम शुक्रवार को आदित्य-एल1 के एक छोटे मॉडल के साथ आंध्र प्रदेश स्थित तिरुमाला श्री वेंकटेश्वर मंदिर दर्शन करने पहुंचे। आदित्य-एल1 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस पोर्ट से लॉन्च किया जाएगा।
-India Mission Aditya: ISRO का पहला सूर्य मिशन, NASA कितना आगे?
Aditya-l1 Launch: सूरज से नजरे मिलाने जा रहा भारत, क्या है मकसद?

चंद्रयान-3 ने भूकंप रिकॉर्ड किया
ISRO ने बताया कि चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर पर लगे इंस्ट्रूमेंट ऑफ लूनर सीस्मिक एक्टिविटी (ILSA) पेलोड ने चंद्रमा की सतह पर भूकंप की प्राकृतिक घटना को रिकॉर्ड किया है। ये भूकंप 26 अगस्त को आया था। इसरो ने बताया कि भूकंप के सोर्स की जांच की जा रही है। इसरो ने सोशल मीडिया पर बताया- चंद्रयान-3 के लैंडर पर लगा ILSA पेलोड माइक्रो इलेक्ट्रो मेकैनिकल सिस्टम्स (MEMS) टेक्नोलॉजी पर आधारित है। ये पहली बार है जब चांद की सतह पर ऐसा इंस्ट्रूमेंट भेजा गया है। रोवर और अन्य पेलोड के चलने से चांद पर होने वाने कंपन को इस इंस्ट्रूमेंट ने रिकॉर्ड किया है।
IIT नहीं, इन कॉलेजों से निकले हैं चंद्रयान-3 के वैज्ञानिक

एक देश एक चुनाव को लेकर केंद्र ने कमेटी बनाई
एक देश एक चुनाव पर केंद्र सरकार ने कमेटी का गठन कर दिया है।पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। आज इसका नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। केंद्र सरकार ने 18 सितंबर से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। संभव है कि एक देश एक चुनाव पर सरकार बिल भी ला सकती है।

01 सितम्बर 2023 आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में: आदित्य L1 की लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू, क्रिकेट में भारत-पाक भिड़ेंगे (3)
विपक्षी गठबंधन 'INDIA' की तीसरी बैठक का आज दूसरा दिन
मुंबई में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस (I.N.D.I.A) की तीसरी बैठक का आज दूसरा दिन। विपक्षी गठबंधन आज दोपहर तक लोगो और कन्वीनर (संयोजक) का नाम जारी कर सकता है। सीट शेयरिंग को लेकर के लिए क्षेत्रीय स्तर पर कमेटियां बनाने की भी बात हो रही है।

01 सितम्बर 2023 आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में: आदित्य L1 की लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू, क्रिकेट में भारत-पाक भिड़ेंगे (4)
UP: बीजेपी मंत्री के घर पर युवक की हत्या
लखनऊ में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के आवास पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक युवक की पहचान विनय श्रीवास्तव के तौर पर हुई। विनय, कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर का दोस्त था और उन्हीं के साथ रहता था। मृतक के भाई ने कहा, "मेरा भाई साजिश के तहत मारा गया है। हत्या की गई है। वहीं सांसद कौशल किशोर ने किसी भी साजिश से इनकार किया है।

01 सितम्बर 2023 आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में: आदित्य L1 की लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू, क्रिकेट में भारत-पाक भिड़ेंगे (5)
मणिपुर हिंसा: तीन दिनों में आठ लोगों की मौत
फिर से झुलसने लगा मणिपुर, चूराचांदपुर और बिष्णुपुर जिलों के बॉर्डर बफर जोन में 29 अगस्त से शुरू हुई हिंसा अब भी जारी। तीन दिनों में आठ लोगों की मौत, 18 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए। खोइरनटक, चिंगपेई, खोशुबंग और नारायनसेना में मैतेई और कुकी हमलावरों के बीच गुरुवार को मोर्टार हमलों और फायरिंग से पांच लोगों की मौत हो गई।
मूलनिवासी कौन, क्या यह है मणिपुर का बड़ा मसला?

मैरी कॉम ने अमित शाह को लिखा पत्र
मणिपुर में जातीय संघर्ष की स्थिति को लेकर बॉक्सिंग स्टार एमसी मैरी कॉम ने चिंता जताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। मैरी कॉम ने अमित शाह से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने यह सुनिश्चित करने की मांग की है कि सुरक्षा बल दोनों संघर्षरत समूहों को मणिपुर के कॉम गांवों में घुसपैठ से रोकें।

मशरख डबल मर्डर केस में प्रभुनाथ सिंह को उम्रकैद की सजा
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने साल 1995 के मशरख डबल मर्डर केस में उम्रकैद की सजा सुनाई है। मृतक के परिवारों को 10-10 लाख रुपए और घायल के परिवार को 5 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है।

पाकिस्तानी सेना पर आत्मघाती हमला, 9 की मौत
पाकिस्तानी सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, 9 जवानों की मौत। सेना की मीडिया विंग ने बताया कि अफगानिस्तान की सीमा से सटे खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में गुरुवार को यह हादसा हुआ। प्रांतीय मंत्री फिरोज जमाल शाह ने बताया कि आत्मघाती हमलावर बाइक पर सवार था जिसने सैन्य काफिले में एक ट्रक को टक्कर मार दी। इस हमले में 17 जवान घायल भी बताए जा रहे हैं।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती
ऑयल कंपनियों ने 1 सितंबर से कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलोग्राम) की कीमत में 158 रुपये की कटौती की है। इससे दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 1680 रुपये से कम होकर 1522 हो गई है। वहीं घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ज्यूरिख डायमंड लीग में नीरज ने जीता सिल्वर
नीरज चोपड़ा को ज्यूरिख डायमंड लीग में मिला दूसरा स्थान। जैवलिन थ्रो में उन्होंने 85.71 मीटर की दूरी पर भाला फ़ेंक कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। विश्व चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतने वाले चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेच 85.86 मीटर के साथ पहले स्थान पर रहे।

UPI ट्रांजैक्शन अगस्त में रेकॉर्ड 10 अरब के पार
UPI से लेनदेन का आंकड़ा अगस्त के महीने में पहली बार 10 अरब के आंकड़े को पार कर गया। अगस्त के दौरान UPI के जरिये कुल 10.24 अरब ट्रांजैक्शन हुए। इस तरह इसके जरिये 15,184 अरब रुपये का लेनदेन किया गया।

राहुल गांधी बोले- अडाणी मामले की संयुक्त संसदीय समिति करें जांच
मुंबई में गुरुवार को विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन की तीसरी बैठक से पहले कांग्रेस नेता ने उस OCCRP (संगठित अपराध एवं भ्रष्टाचार रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट) रिपोर्ट का जिक्र किया, जिसमें अडाणी ग्रुप पर शेयरों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। राहुल गांधी ने विदेशी अखबारों की प्रतियां दिखाते हुए कहा कि यह बिल्कुल स्पष्ट है कि यहां कुछ गड़बड़ है। लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि आखिर प्रधानमंत्री जांच के आदेश क्यों नहीं दे रहे हैं और इस मामले पर चुप हैं।
इंदिरा को पसंद नहीं था हाथी, हाथ पर ऐसे बनी बात

Pakistan News: पाकिस्तानी सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, 9 जवानों की मौत
सेना की मीडिया विंग ने बताया कि अफगानिस्तान की सीमा से सटे खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में गुरुवार को यह हादसा हुआ। प्रांतीय मंत्री फिरोज जमाल शाह ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया कि आत्मघाती हमलावर बाइक पर सवार था जिसने सैन्य काफिले में एक ट्रक को जाकर टक्कर मार दी। इस हमले में 17 जवान घायल भी बताए जा रहे हैं। सेना ने इलाके को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

I.N.D.I.A. की बैठक शुरू, आज फैसले
देश भर के तमाम बड़े विपक्षी नेता I.N.D.I.A. की बैठक के लिए मुंबई पहुंच गए। गुरुवार को डिनर से पहले इनकी अनौपचारिक बैठक हुई। शुक्रवार सुबह 11 बजे औपचारिक बैठक होगी, जिसमें गठबंधन का लोगो जारी किया जाएगा। संयोजक के लिए मल्लिकार्जुन खरगे, शरद पवार, नीतीश कुमार का नाम चर्चा में है।

सरकार ने विशेष सत्र बुलाकर चौंकाया
केंद्र सरकार ने आगामी 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। गुरुवार को संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी। सूत्रों के अनुसार सरकार 'एक देश एक चुनाव' पर बिल ला सकती है।

दुनिया में अब भी सबसे तेज़ी से बढ़ रहे हैं हम, विकास दर 7.8 फीसदी
कृषि और वित्तीय क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से देश की आर्थिक वृद्धि दर (GDP) चालू वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत रही। चीन की जीडीपी अप्रैल-जून तिमाही में 6.3 प्रतिशत रही है। इस तरह भारत सबसे ऊंची वृद्धि दर हासिल करने वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

नई रिपोर्ट, अडाणी के शेयर फिर गिरे
‘ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट’ ने अडाणी ग्रुप पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। इसके बाद समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयरों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। हालांकि अडाणी समूह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।

SC में बोली सरकार, जम्मू कश्मीर में चुनाव कभी भी
केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने को तैयार हैं। कभी भी चुनाव हो सकता है। चुनाव आयोग को इस पर पहल करनी है। उसी के फैसले पर चुनाव की तारीखें निर्भर होंगी। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 रद्द करने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने यह जानकारी दी।

इसरो ने कहा, मामा की गोद में खेल रहा नन्हा प्रज्ञान
इसरो ने गुरुवार को चांद की सतह पर घूम रहे प्रज्ञान का एक विडियो जारी किया और लिखा, ‘महसूस होता है मानो नन्हा बच्चा चंदा मामा के आंगन में अठखेलियां कर रहा है।' इसरो ने बताया, प्रज्ञान पर लगे एक अन्य उपकरण ने भी वहां सल्फर की पुष्टि की है।

01 सितम्बर 2023 आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में: आदित्य L1 की लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू, क्रिकेट में भारत-पाक भिड़ेंगे (6)
जया बनीं रेलवे बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष
जया वर्मा सिन्हा को गुरुवार को रेलवे बोर्ड की पहली महिला CEO और अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा रहीं जया वर्मा सिन्हा 1988 में भारतीय रेलवे यातायात सेवा में शामिल हुईं थीं।

राष्ट्रपति ने कहा, दबाव से उबरने में छात्रों की मदद करें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पढ़ाई के दबाव और नकारात्मक सोच से उबरने में छात्रों की मदद करने का आह्वान किया है। राजस्थान में NEET के दो छात्रों द्वारा आत्महत्या करने की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ऐसे मामलों से दुख होता है।
-कोटा में क्यों नहीं रुक रहे छात्रों की खुदकुशी के मामले?

01 सितम्बर 2023 आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में: आदित्य L1 की लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू, क्रिकेट में भारत-पाक भिड़ेंगे (7)
G20 समिट में शी के आने की सूचना नहीं
G20 समिट में शामिल होने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग भारत नहीं आ रहे हैं। एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी जगह प्रीमियर ली क्वांग समिट में चीन का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। हालांकि दोनों देशों की ओर से इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

मणिपुर में फिर फायरिंग, दो घायलों की मौत
मणिपुर में बुधवार को हिंसा में घायल हुए दो लोगों ने पिछले 12 घंटों के दौरान दम तोड़ दिया। इसी के साथ गुरुवार सुबह भी बिष्णुपुर के कुछ इलाकों में दो समूहों के बीच भारी गोलीबारी की सूचना है। उधर, मणिपुर पुलिस ने तलाशी अभियान में कई हथियार बरामद किए हैं।

लवली को फिर दिल्ली कांग्रेस का ज़िम्मा
अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी ने दूसरी बार प्रदेश के नेतृत्व की जिम्मेदारी दी है। लवली ने कहा, हम मिल-जुलकर पार्टी को उठाएंगे।

LPG सिलेंडर के रेट में फिर कटौती
अगस्त में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती करने के बाद तेल कंपनियों ने अब कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर पर बड़ी राहत दी है।लगातार दूसरे महीने कमर्शियल सिलेंडर के सस्ता होने से एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1522.50 रुपये पर हो गई है। दिल्ली में 1680 के बजाय 157 रुपये कम होकर अब कॉमर्शियल सिलेंडर 1522.50 रुपये का हो गया है।

अब खबरें काम की
1. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने गुरुवार को ग्रेड थर्ड भर्ती लेवल- 1 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 21,000 पदों पर टीचर्स को पोस्टिंग दी जाएगी। वहीं, कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी फाइनल रिजल्ट की कट ऑफ में 9 नंबर तक की बढ़ोतरी हुई है।

2. सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस के 2409 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें फीटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 28 सितंबर 2023 है।

शेयर बाज़ार का हाल
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर मार्केट में दिखी तेजी। सेंसेक्स 555 अंक ऊपर चढ़कर 65 हजार 387 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 181 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 19 हजार 435 पर बंद हुआ।

खाने के लिए लाइन में लगना पड़ता था, बना ली अपनी कंपनी!
इतने में फिल्म नहीं बनती, उतने में चंद्रयान 3 चांद पर पहुंचा कैसे?
क्या आपके बॉस को मिलती है आपसे हजार गुना सैलरी
ई-मोटरसाइकिलों की बिक्री क्यों नहीं बढ़ रही?

इतिहास में आज के दिन के बारे में
1909 में प्रसिद्ध साहित्यकार फादर बुल्के का जन्म।1933 में मशहूर कवि दुष्यंत कुमार का जन्म। 1939 में जर्मनी ने पोलैंड पर हमला किया था। दो दिन बाद फ्रांस और ब्रिटेन ने जर्मनी पर हमला किया।इसके साथ ही दूसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हुई। 1956 में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की स्थापना। 1997 में साहित्यकार महाश्वेता देवी और पर्यावरणविद एमसी मेहता को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।

सुविचार
चीन के महान दार्शनिक कन्फ़्यूशियस ने कहा था- महान व्यक्ति अपने आप पर कठोर होता है, छोटा व्यक्ति दूसरों पर।

आवाज़: अरुण कुमार

01 सितम्बर 2023 आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में: आदित्य L1 की लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू, क्रिकेट में भारत-पाक भिड़ेंगे (2024)

References

Top Articles
Latest Posts
Article information

Author: Eusebia Nader

Last Updated:

Views: 6585

Rating: 5 / 5 (80 voted)

Reviews: 87% of readers found this page helpful

Author information

Name: Eusebia Nader

Birthday: 1994-11-11

Address: Apt. 721 977 Ebert Meadows, Jereville, GA 73618-6603

Phone: +2316203969400

Job: International Farming Consultant

Hobby: Reading, Photography, Shooting, Singing, Magic, Kayaking, Mushroom hunting

Introduction: My name is Eusebia Nader, I am a encouraging, brainy, lively, nice, famous, healthy, clever person who loves writing and wants to share my knowledge and understanding with you.